
Pakistan Tour of Australia: बिना डॉक्टर के ऑस्ट्रेलिया पहुंची है पाकिस्तानी टीम... PCB अधिकारियों को नहीं मिल रहा वीजा
AajTak
पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. अब पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पाकिस्तानी टीम के पास इस दौरे पर फिलहाल कोई चिकित्सक नहीं है.
भारत में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद शान मसूद को टेस्ट और तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को टी20 टीम की बागडोर थमाई गई थी.
पाकिस्तानी टीम के पास नहीं है डॉक्टर
अब पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप की कड़वी यादों को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अब पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया गई पाकिस्तान की सीनियर टीम के पास डॉक्टर नहीं है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए सोहेल सलीम को टीम का आधिकारिक चिकित्सक नियुक्त किया गया था, लेकिन वह अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं.
Respecting the opposition 🤝 Autographs and post-match chats ✍️👏#PMXIvPAK | #AUSvPAK pic.twitter.com/Ev0tWoWtxb
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के विश्वसनीय सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी डॉक्टर सलीम के लिए वीजा हासिल करने का प्रयास कर रहा है, वीजा मिलने के तुरंत बाद ही वह पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम से जुड़ जाएंगे.' यही नहीं अबरार अहमद की जगह पाकिस्तान की टीम में चुने गए ऑफ-स्पिनर साजिद खान भी वीजा कारणों से ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो पाए हैं.
जूनियर टीम के मैनेजर को भी नहीं मिला है वीजा

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










