
Pakistan Squad For T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 'मैच फिक्सर' क्रिकेटर की भी एंट्री, हसन अली बाहर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करने जा रहे हैं. टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी शामिल किया गया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब चंद दिन शेष रह गए हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए 19 टीमों का ऐलान हो चुका था, लेकिन पाकिस्तान टीम की घोषणा नहीं हुई थी. अब पाकिस्तान ने आखिरकार अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करने जा रहे हैं.
मोहम्मद आमिर भी वर्ल्ड कप टीम में
टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी शामिल किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और आमिर पर 2010 इंग्लैंड दौरे पर बैन लगा था. इन तीनों को लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था. इसके बाद तीनों को ही क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया था. इसके बाद 2015 में आईसीसी ने समय से पहले ही आमिर पर लगा बैन हटा लिया था. इस तेज गेंदबाज का बैन 2 सितंबर को खत्म होना था, लेकिन आईसीसी ने यह बैन हटा लिया.
Pakistan confirm ICC Men's T20 World Cup 2024 squad Read more ➡️ https://t.co/CuJbxi7M3X#WeHaveWeWill | #BackTheBoysInGreen
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान.
तेज गेंदबाज हसन अली टीम से हुए बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









