
Pakistan Squad Announced: बिना कप्तान के पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर-शाहीन जिम्बाब्वे टूर से बाहर
AajTak
पीसीबी ने बिना कप्तान के ही टीमें घोषित कर दी हैं. बाबर आजम ने कुछ समय पहले वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में पाकिस्तान को व्हाइट बॉल क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पूर्व कप्तान बाबर आजम जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का पार्ट नहीं होंगे. तेज गेंदबाजों शाहीन आफरीदी और नसीम शाह को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है. बाबर, शाहीन और नसीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे.
हालांकि बाबर, शाहीन और नसीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दोनों स्क्वॉड में शामिल हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि पीसीबी ने बिना कप्तान के ही टीमें घोषित कर दी हैं. बता दें कि बाबर आजम ने कुछ समय पहले वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. नए कप्तान की घोषणा पीसीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकता है. पाकिस्तान टीम पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. वहीं जिम्बाब्वे टूर पर 24 नवंबर से मुकाबले शुरू होंगे.
🚨 Announcing Pakistan's squads for the Australia and Zimbabwe tours 🚨 Read more ➡️ https://t.co/vzc7iFBINJ#AUSvPAK | #ZIMvPAK pic.twitter.com/l66VW259EA
जिम्बाब्वे टूर के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को भी दोनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हसनैन ने जनवरी 2023 में पाकिस्तान के लिए आखिरी बार खेला था. अराफात मिन्हास, ओमैर बिन यूसुफ, सूफियान मुकीम, फैसल अकरम, अहमद दानियाल और जहांदाद खान जैसे उदीयमान खिलाड़ियों को भी जिम्माब्वे टूर के लिए मौका मिला है.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, आगा सलमान, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









