
Pakistan Cricket Team ODI WC: वर्ल्ड कप में फिर बदल सकता है पाकिस्तान के मैच का शेड्यूल! अब हैदराबाद को हुई परेशानी
AajTak
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को हैदराबाद में मुकाबला होना है. इससे पहले हैदराबाद में 9 अक्टूबर को भी न्यूजीलैंड-नीदरलैंड का मैच खेला जाना है. अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने बैक टू बैक मैच कराने को लेकर असमर्थता व्यक्त की है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में लगभग दो महीने का वक्त बचा हुआ है. इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. इस वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का भी मुकाबला होना है. ये ब्लॉकबस्टर मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान का मैच पहले 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन नवरात्रि के कारण इस मैच को एक दिन पीछे कर दिया. भारत-पाकिस्तान मैच को बदलने के चक्कर में शेड्यूल में काफी फेरबदल करना पड़ा. कुल 9 मैचों के शेड्यूल इधर से उधर किए गए थे, जिसमें पाकिस्तान के तीन मैच शामिल थेय शेड्यूल में बदलाव होने के कारण हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में लगातार दो दिन में दो मैच का आयोजन होना तय हुआ.
अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लगाया अड़ंगा!
मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक हैदराबाद में 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-नीदरलैंड का मुकाबला होना है, वहीं 10 अक्टूबर को इसी मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामने होना है. श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच पहले 12 अक्टूबर को होना निर्धारित था, लेकिन शेड्यूल में फेरबदल के बाद इस मैच की तारीख 10 अक्टूबर रखी गई.
अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने लगाता दो दिन में दो मैच कराने को लेकर असमर्थता व्यक्त की है. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट निंयत्रण बोर्ड (BCCI) को सपष्ट कर दिया है कि वे 9 अक्टूबर वाले मैच के बाद अगले दिन श्रीलंका-पाकिस्तान के मैच में सिक्योरिटी नहीं दे पाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









