
Pakistan Cricket: 'रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर देंगे..', PCB चेयरमैन पर भड़का पूर्व क्रिकेटर
AajTak
पीसीबी चेयरमैन के रूप में रमीज राजा ने कई विवादित फैसले लिए हैं और बयान भी दिए हैं. इन्हीं में से एक फैसले पर पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद भड़क गए हैं और उन्होंने रमीज राजा को आड़े हाथों लिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. रमीज राजा ने हाल ही में दावा किया कि उनकी चेयरमैनशिप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा है और कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं. लेकिन रमीज राजा के प्लान पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने पीसीबी चेयरमैन को निशाने पर लिया है.
तनवीर अहमद का कहना है कि क्या आप बता सकते हैं रमीज राजा ने एक चीज जो बेहतर की हो? टीम सेलेक्शन को लेकर किस तरह का फॉर्मूला अपनाया जा रहा है, किसी को पता ही नहीं है.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि जब रमीज राजा के हाथ में कमान आई, तब मुझे लगा कि अब काफी कुछ सुधरेगा. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, वो भी पूर्व चेयरमैन की तरह ही निकले जो कुर्सी पर बैठने के बाद सिर्फ टाइम पास ही कर रहे हैं.
दरअसल, रमीज राजा ने हाल ही में ऐलान किया था कि अब पीसीबी की ओर से जूनियर पीएसएल का भी आयोजन किया जाएगा. इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ है, तनवीर अहमद का कहना है कि इस तरह के टूर्नामेंट की बजाय पीसीबी को दो-तीन दिन वाले टूर्नामेंट करवाने चाहिए ताकि जूनियर क्रिकेटर्स मज़बूत हो सकें.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि रमीज राजा के इस तरह के फैसले पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर देंगे. क्रिकेट को आगे बढ़ाना है, तो युवाओं को लंबे क्रिकेट मैच खिलाने होंगे, ताकि वह मजबूत बन सकें. ऐसे टूर्नामेंट से वह सिर्फ 20-20 क्रिकेट के बारे में ही सोचेंगे.
गौरतलब है कि रमीज राजा ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें कई तरह की बातें कहीं थीं. उन्होंने इसी दौरान इंडियन प्रीमियर लीग का विरोध किया था और बीसीसीआई पर निशाना भी साधा था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










