
Pak vs SL Final, Asia Cup 2022: कब और कहां देख पाएंगे एशिया कप फाइनल, जानिए पाकिस्तान भारी या श्रीलंका
AajTak
एशिया कप 2022 सीजन का फाइनल मुकाबल आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट का आयोजक भी है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. श्रीलंका ने दो दिन पहले ही सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को शानदार अंदाज में हराया था. आइए जानते हैं आप यह मैच कब औऱ कहां देख सकेंगे...
PAK vs SL Final, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सीजन का फाइनल मुकाबल आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रीलंका टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट का आयोजक भी है.
यदि श्रीलंकाई टीम फाइनल जीतती है, तो यह उसका छठा एशिया कप खिताब होगा. जबकि पाकिस्तान की कोशिश तीसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी. श्रीलंका ने दो दिन पहले ही सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को शानदार अंदाज में हराया था. आइए जानते हैं आप यह मैच कब औऱ कहां देख सकेंगे. साथ ही कौन सी टीम किस पर पड़ेगी भारी...
कौन सी टीम किस पर भारी
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 22 टी20 मुकाबले हुए. इसमें पाकिस्तान ने 13 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं. एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मैच हुए, जिसमें श्रीलंका ने 11 बार जीत हासिल की. जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 5 मैच जीते.
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला कब है? एशिया कप 2022 सीजन का यह फाइनल मुकाबला रविवार (11 सितंबर) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.
यह फाइनल मुकाबला कहां पर हो रहा है?

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










