
PAK vs BAN, Asia Cup LIVE Score Updates: पाकिस्तान की कसी हुई शुरुआत, नसीम शाह ने दिया बांग्लादेश को पहला झटका
AajTak
PAK Vs BAN Asia Live Score: पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम सुपर 4 राउंड के पहले मैच में आमने-सामने है. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टॉस बांग्लादेश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
PAK Vs BAN Asia Cup 2023 Super Four Match Live Score Updates: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड का पहला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टॉस बांग्लादेश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास की वापसी हुई है. दोनों ही टीमों के लिहाज से यह मैच काफी अहम है.
लिटन दास अपनी बीमारी से उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए हैं. बांग्लादेश की टीम में नजमुल हुसैन शान्तो नहीं होंगे, जो हैमस्ट्रिंग के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह फॉर्म में चल रहे थे.
इस मैच से जुड़े अपडेट्स, लाइव स्कोर, हाइलाइट्स के लिए हमारे साथ बने रहें, और इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
बांग्लादेश की पारी की हाइलाइट्स
- नसीम शाह ने मेहदी हसन मिराज को 0 के स्कोर पर आउट किया. नसीम ने उन्हें फखर जमां के हाथों लेग साइड में कैच कराया. बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर एक भी रन नहीं जुड़ा था. इससे पहले शाहीन शाह आफरीदी ने मैच का पहला ओवर मेडन किया.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमां , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









