
PAK: टीवी चैनल में काम करने वाले हिंदू युवक का अपहरण, बिलखती मां ने पूछा- इस मुल्क में ऐसा क्यों होता है?
AajTak
पाकिस्तान में बोल टीवी चैनल में काम करने वाले हिंदू युवक का अपहरण कर लिया गया है. उसकी मां का रोते-बिलखते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने हुक्मरानों से पूछा कि इस मुल्क में ऐसा क्यों होता है, हमेशा अल्पसंख्यकों को निशाना क्यों बनाया जाता है?
पाकिस्तान के प्रमुख चैनल में काम करने वाले हिंदू युवक का अपहरण किया गया है. वहां के प्रमुख न्यूज चैनल बोल न्यूज के मार्केटिंग हेड आकाश राम की मंगलवार की सुबह किडैपिंग हुई. आकाश को उसी वाहन से गिरफ्तार किया गया है, जिसे अकसर बोल न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर देखा जाता था. अगवा किए गए शख्स की मां ने पाकिस्तान के हुक्मरानों से अपील की है.
आकाश की मां ने टीवी चैनल से बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि मुझे मेरा बेटा वापस कर दो. उन्होंने बताया, " मेरे छोटे बेटे ने मुझे बताया कि आकाश को कोई उठाकर ले गया, लेकिन हमारा क्या कसूर है. इस मुल्क में ऐसा क्यों होता है. हमने इस पाकिस्तान के लिए क्या कुछ नहीं किया. आकाश तो गरीबों की मदद करता है, काम करता है. मेहरमानी करो और मेरा बेटा वापस कर दो."
बोल टीवी को बनाया जा रहा निशाना
वहीं बोल न्यूज के सीनियर पत्रकार समी अब्राहम ने कहा कि बोल टीवी पर लंबे समय से जुल्म हो रहा है. पहले हमारे चैनल के प्रेसिडेंट को अगवा किया गया. उसके बाद वाइस प्रेसिडेंट को अगवा करने की कोशिश हुई. कई बार हमारे दफ्तर के बाहर गाड़ियां भेजी गईं. कई लोगों को अगवा किया, कई लोगों के अपहरण करने की कोशिश हुई. हमारे पास अगवा करने वालों की तस्वीर और गाड़ी का नंबर भी है. ये बहुत अफसोसनाक है.
#Pakistan's Leading News Channel #BOLNews Marketing Head Akash Ram (Hindu) was abducted outside of his residence in the wee hours on Tuesday.the marketing head was abducted through a silver vehicle that was also often seen taking rounds outside #BOL ، Akash's mother's appeal👇 pic.twitter.com/KrvrKqLG0B

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









