
PAK: जनता के सामने PM शहबाज शरीफ की फजीहत, बोलना पड़ा- बैठ जाएं, जल्द खाना मिलेगा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक एयरपोर्ट की आधारशिला रखी. उन्होंने इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आज यहां नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखी है. यहां पर बोइंग जहाज उतर सकेंगे और इस एयरपोर्ट को कामयाब बनाने के लिए जो मंसूबा इंडस्ट्री ने देखा है, वह पूरा होगा.
पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहबाज एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक शख्स खड़ा होकर चिल्लाने लगता है. शहबाज उस शख्स को शांत कराने के लिए कहते हैं कि आप बैठ जाएं ना, खाना जल्द मिलेगा.
शहबाज शरीफ ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक एयरपोर्ट की आधारशिला रखी. उन्होंने इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आज यहां नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखी है. यहां पर 777 जहाज उतर सकेंगे और इस एयरपोर्ट को कामयाब बनाने के लिए जो मंसूबा इंडस्ट्री ने देखा है, वह पूरा होगा. मैं गुजारिश कर रहा हूं कि हम मुस्तैदी से एयरपोर्ट पर काम करेंगे.
वह अपना भाषण दे ही रहे थे कि तभी एक शख्स बीच में उठकर चिल्लाने लगा, जिसे शांत कराने के लिए शहबाज ने कहा कि बैठ जाएं ना जी, इंशाअल्लाह अभी खाना मिल जाएगा, फिक्र ना करें. इसके बाद शहबाज अपना भाषण देना जारी रखते हैं.
बता दें कि इस वीडियो को उर्दू न्यूज चैनल पीटीवी न्यूज ने जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान शरीफ ने कई और परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां कई गुना हो सकती हैं. लेकिन देश के 22 करोड़ लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए. क्योंकि गठबंधन सरकार अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर देश को इन चुनौतियों से बाहर निकालेगी.
इस दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि तरक्की और समृद्धि हासिल करने के लिए उन्हें पूरी लगन के साथ मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि देशों को हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और गठबंधन सरकार पाकिस्तान को कड़ी मेहनत से ही विकास के रास्ते पर ले जाएगी.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








