
ट्रंप के गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए चीन ने रख दी ये शर्त
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गठित गाजा पीस बोर्ड का काम केवल गाजा तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप इसे संयुक्त राष्ट्र के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं. ट्रंप कह रहे हैं कि यह अब तक का सबसे मजबूत बोर्ड होगा जो दुनिया में शांति और उन्नति पर काम करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को भारत, रूस, पाकिस्तान, तुर्की, कतर समेत दुनिया के कई देशों को गाजा के लिए गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का न्योता भेजा है. लेकिन चीन इसे लेकर खफा नजर आ रहा है.
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गठित बोर्ड ऑफ पीस को लेकर आपत्ति भी जाहिर की है. चीन ने साफ कहा कि अगर यह पहल संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में नहीं होती, तो वह इसमें भाग लेने को लेकर सहज नहीं है. इसके साथ ही, चीन ने एक बार फिर दोहराया कि वह संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता पर कायम हैं.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि वह हमेशा से सच्चे बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध रहा है और संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की मजबूती से रक्षा करेगा.
दरअसल गुओ ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि संयुक्त राष्ट्र को अस्तित्व में बने रहना चाहिए, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तावित बोर्ड ऑफ पीस संभवत: इस संगठन की जगह ले सकता है. अंतरराष्ट्रीय स्थिति चाहे जैसे भी विकसित हो, चीन संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों की मजबूती से रक्षा करेगा.
चीन ने पुष्टि की कि उसे अमेरिका से बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है, लेकिन यह बताने से इनकार कर दिया कि वह इसमें शामिल होगा या नहीं. ट्रंप की योजना के बारे में पूछे जाने पर कि वह स्विट्जरलैंड के दावोस में बोर्ड ऑफ पीस को औपचारिक रूप देने के लिए एक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेंगे और क्या कोई चीनी प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेगा. इस पर गुओ ने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस के मामले पर चीनी पक्ष पहले ही प्रतिक्रिया दे चुका है और मेरे पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है.
ट्रंप प्रशासन द्वारा वैश्विक व्यवस्था में पैदा किए गए अराजकता के बारे में पूछे जाने पर और क्या चीन ऐसी अव्यवस्था का स्वागत करता है, गुओ ने दोहराया कि चीन का मानना है कि वैश्विक स्थिति में चाहे कोई भी बदलाव आए. संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना, अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंड सभी राष्ट्रों के साझा हितों की सेवा करते हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








