
OpenAI का धमाका, अब WhatsApp और कॉल पर भी मिलेगा ChatGPT, ऐसे कर पाएंगे यूज
AajTak
ChatGPT को अब कॉल और WhatsApp पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. OpenAI ने अपने चैटबॉट को कॉल और वॉट्सऐप पर भी जोड़ दिया है. हालांकि, कॉल पर ChatGPT का एक्सेस सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा. वहीं वॉट्सऐप पर ये चैटबॉट हर उस जगह उपलब्ध है, जहां ChatGPT की सर्विस मिलती है. आइए जानते हैं आप इसे वॉट्सऐप पर कैसे यूज कर पाएंगे.
OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT का विस्तार कर दिया है. अभी तक आपको इस चैटबॉट को इस्तेमाल करने के लिए ऐप डाउनलोड करना होता था या फिर वेब वर्जन का इस्तेमाल करना होता था. अब आप इस चैटबॉट को WhatsApp पर या फिर कॉल पर एक्सेस कर सकते हैं.
इसके लिए आपको सिर्फ एक नंबर डायल करना होगा या फिर उस पर वॉट्सऐप करना होगा और आपका काम हो जाएगा. कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में यूजर्स को ChatGPT का फ्री एक्सेस कॉल पर मिलेगा, लेकिन ये एक्सेस सिर्फ 15 मिनट के लिए होगा.
वहीं WhatsApp पर ChatGPT हर उस जगह उपलब्ध होगा, जहां ChatGPT की सर्विस पहले से मौजूद है. कंपनी ने बताया, 'इसे शुरू करने के लिए अमेरिका में यूजर्स को ChatGPT का हर महीने 15 मिनट का एक्सेस वॉयस कॉल पर मिलेगा. ये ChatGPT से बातचीत एक एक्सपेरिमेंटल तरीका है, इसलिए उपलब्धता और लिमिट बदल भी सकती है.'
यह भी पढ़ें: कौन थे सुचिर बालाजी? ChatGPT मेकर पर सवाल उठाने वाले इंजीनियर, फ्लैट में मिला शव
कंपनी इस नए तरीके से लोगों तक ChatGPT को आसान माध्यम से पहुंचाना चाहती है. खासकर उन लोगों तक जो AI से अभी तक रू-ब-रू नहीं हुए हैं. The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Kevin Well ने बताया कि इस फीचर को कुछ हफ्तों में डेवलप किया गया है.
फोन लाइन पर ChatGPT के एक्सेस के लिए OpenAI के रियल टाइम API का इस्तेमाल किया गया है. वहीं WhatsApp पर GPT 4o Mini मिलता है, जिसे API के जरिए जोड़ा गया है. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि जो लोग एडवांस फीचर, ज्यादा यूज लिमिट और पर्सनलाइज एक्सपीरियंस चाहते हैं, उन्हें अपना ट्रेडिशनल ChatGPT अकाउंट इस्तेमाल करना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










