
OnePlus के इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाला Oxygen OS 16 अपडेट, कंपनी ने जारी की लिस्ट
AajTak
वनप्लस ने OxygenOS 16 का ऐलान कर दिया है. लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में वनप्लस डिवाइसेस को कई सारे फीचर्स मिलेंगे. कंपनी का लेटेस्ट अपडेट अगले महीने से मिलना शुरू हो जाएगा. शुरुआत में ये अपडेट चुनिंदा डिवाइस को दिया जाएगा, जिसे बाद में एक्सपैंड किया जाएगा. कंपनी ने सभी एलिजिबल डिवाइसेस की लिस्ट भी जारी कर दी है.
OnePlus ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 16 का ऐलान कर दिया है. ये कंपनी का लेटस्ट ओएस है, जो Andorid 16 पर बेस्ड है. कंपनी का कहना है कि इसमें कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के बिहेवियर को एडॉप्ट करने के लिए तैयार किया गया है. दिवाली से पहले ये OnePlus यूजर्स के लिए दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है. क्योंकि अपडटे के बाद पुराने फोन को भी एक विजुअल मेकओवर मिलेगा और नए जैसा हो जाएगा.
कंपनी की मानें, तो इसमें Plus Mind फीचर मिलेगा, जो ऑन-स्क्रीन कंटेंट को कैप्चर और रिकॉग्नाइज कर सकता है. साथ ही इसे माइंड स्पेस में स्टोर कर सकता है. OxygenOS 16 में पैरलल प्रॉसेसिंग 2.0 दिया गया है, जो नेविगेशन गेस्चर और सिस्टम इंटरैक्शन में बेहतर एनिमेशन डिलीवर करेगा.
वनप्लस ने हाल में ही OxygenOS 16 Beta प्रोग्राम को शुरू किया है. कंपनी की मानें तो इस बीटा प्रोग्राम के तहत चुनिंदा वनप्लस यूजर्स को अपकमिंग Andorid 16 बेस्ड फीचर्स को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा.
बीटा यूजर्स OxygenOS 16 के आधिकारिक रोलआउट से पहले तमाम फीचर्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके अलावा OnePlus 15 पहला स्मार्टफोन होगा, जो OxygenOS 16 के साथ रिलीज होगा. यानी ये डिवाइस पहले दिन से OxygenOS 16 पर काम करेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus 15 की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












