
OLA Shakti: टीवी, फ्रिज, एसी सब चलेगा! स्कूटर के बाद 1 ट्रिलियन मार्केट बिजनेस में उतरी ओला, क्या है 'ओला शक्ति'
AajTak
Ola Shakti एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे घरों में एसी, फ्रिज, पानी के पंप और छोटे व्यवसायों में बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ये डिवाइस न केवल पावर बैक-अप देगा बल्कि वोल्टेज स्टेबिलिटी और इलेक्ट्रिसिटी पोर्टेबिलिटी जैसे कई सॉल्यूशन प्रदान करेगा. ग्राहक इसे 999 रुपये में बुक कर सकते हैं.
Ola Shakti Price & Features: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला जो अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही थी, अब आपके घर की बिजली संभालने उतरी है. कंपनी ने भारत के 1 ट्रिलियन के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) मार्केट में कदम रखते हुए अपना पहला रेजिडेंशियल एनर्जी सॉल्यूशन ‘Ola Shakti’ लॉन्च किया. मतलब अब ओला सिर्फ सड़कों पर नहीं, आपके घरों में भी ‘करंट’ लाने वाली है, वो भी साफ-सुथरी, ग्रीन एनर्जी के साथ.
कंपनी ने कहा कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जो वर्ल्ड-क्लास बैटरी टेक्नोलॉजी बनाई थी, अब वही पावर वह घरों तक पहुंचा रही है. Ola Shakti एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे आप चाहें तो घर के एसी-फ्रिज चलाने में इस्तेमाल करें, या खेतों में पानी के पंप के लिए, या अपने छोटे बिज़नेस में. कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल ने कहा, “हमने कभी कंपनी का नाम Ola Auto नहीं रखा था, क्योंकि हमारा विज़न सिर्फ गाड़ियाँ बनाना नहीं था. हम पूरा एनर्जी इकोसिस्टम बनाना चाहते थे, और Ola Shakti उसी दिशा में हमारा अगला कदम है.”
ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह कदम उनके मौजूदा 4680 सेल टेक्नोलॉजी और गीगाफैक्ट्री उत्पादन क्षमता का विस्तार है. इसके साथ कंपनी अपने पूरे देश में मौजूद Ola नेटवर्क का इस्तेमाल बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए करेगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त निवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Ola Shakti एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे घरों में एसी, फ्रिज, पानी के पंप और छोटे व्यवसायों में बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आसान भाषा में समझें तो ये एक ऐसा डिवाइस है जो इन्वर्टर से कहीं बढ़कर है, जो एक साथ मल्टीपल सॉल्यूशन प्रदान करता है.
कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल ने लॉन्च के दौरान कहा, “Ola Electric के जरिए हमारा विज़न हमेशा से पूरे एनर्जी स्टोरेज सप्लाई चेन को आगे बढ़ाने का रहा है. Ola Shakti भी उसी विज़न का एक हिस्सा है. ये एक पावर बैकअप की तरह काम करेगा जो, सोलर स्टोरेज, वोल्टेज स्टेबिलिटी और बिजली की पोर्टेबिलिटी जैसे कई सॉल्यूशन प्रदान करेगा.”
Ola Shakti चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है – 1.5 kWh, 3 kWh, 5.2 kWh और 9.1 kWh. शुरुआती 10,000 यूनिट्स की कीमतें क्रमशः 29,999 रुपए, 55,999 रुपए, 1,19,999 रुपए और 1,59,999 रुपए रखी गई हैं. इसकी प्री-बुकिंग 999 रुपए में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मकर संक्रांति 2026 से शुरू होगी. फिलहाल कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ पेश किया है, जो केवल शुरुआती 10,000 यूनिट्स पर ही लागू होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











