
Odisha Train Accident: कवच होता भी तो.. ओडिशा रेल हादसे पर क्या बोले 'फादर ऑफ वंदे भारत'?
AajTak
आजतक से खास बातचीत में सुधांशु मणि ने कहा कि पहली दृष्या में ये सिग्नल फेल होने का मामला नहीं लगता, इसका मूल कारण पहली ट्रेन का पटरी से उतरना लगता है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जांच करनी चाहिए कि पहली ट्रेन पटरी से क्यों उतरी.
ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भयानक हादसे के बाद कवच-एंटी कोलिशन टेक्नोलॉजी की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. ‘कवच‘ एक टक्कर रोधी तकनीक है. दावा किया जाता है कि ये तकनीक इतनी सटीक है कि अगर दो ट्रेनें पूरी रफ्तार में आमने-सामने आ जाएं तो भी टक्कर नहीं होगी और इससे अगले 5 किलोमीटर के दायरे में सभी ट्रेन बंद हो जाएंगी. लेकिन फादर ऑफ वंदे भारत एक्सप्रेस कहे जाने वाले सुधांशु मणि का कहना है कि कवच इस दुर्घटना को नहीं रोक सकता था. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि हादसे की शिकार ट्रेनों में कवच लगा हुआ था या नहीं.
"पहली ट्रेन पटरी से क्यों उतरी?"
आजतक से खास बातचीत में सुधांशु मणि ने कहा कि पहली दृष्या में ये सिग्नल फेल होने का मामला नहीं लगता, इसका मूल कारण पहली ट्रेन का पटरी से उतरना लगता है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जांच करनी चाहिए कि पहली ट्रेन पटरी से क्यों उतरी. उन्होंने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का चालक जिस गति से चल रहा था, वह अवरोध को देखकर ब्रेक नहीं लगा सकता था.
"बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत"
सुधांशु मणि का कहना है कि सरकार को बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान देना चाहिए. यहां तक कि वंदे भारत भी उस गति से नहीं चल रही है, जिसके लिए इसे डिजाइन किया गया है क्योंकि बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है. इसके साथ ही सुधांशु ने वंदे भारत की लॉन्चिंग पर बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वंदे भारत लॉन्च करने पर फोकस होना चाहिए, बल्कि मौजूदा सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाना चाहिए.
"ट्रैक के रखरखाव को प्राथमिकता देने की जरूरत"

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










