
Odisha में फिर हुआ ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
Zee News
ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के बाद एक बार फिर मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. बरगढ़ में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए. चूना पत्थर लदे मालगाड़ी के 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए. जानकारी के अनुसार हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है.
नई दिल्ली: ओडिशा से एक बार फिर ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. बरगढ़ में एक मालगाड़ी डीरेल हो गई. इस हादसे में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा हुआ था. हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच कर रही है. | Some wagons of a goods train operated by a private cement factory derailed inside the factory premises near Mendhapali of Bargarh district in Odisha. There is no role of Railways in this matter: East Coast Railway
— ANI (@ANI)
