
NZ vs WI, Women T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में... अब साउथ अफ्रीका से खिताबी जंग, वेस्टइंडीज बाहर
AajTak
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों में से किसी ने अब तक वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है. ऐसे में जो भी टीम फाइनल मैच जीतेगी, वो इतिहास रच देगी. महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार (20 अगस्त) को दुबई में खेला जाएगा.
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 8 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री ली. अब फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पराजित किया था.
न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों में से किसी ने अब तक वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है. ऐसे में जो भी टीम फाइनल मैच जीतेगी, वो इतिहास रच देगी. महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार (20 अगस्त) को दुबई में खेला जाएगा.
New Zealand are into the final with a thrilling win over West Indies 💪#T20WorldCup | #WIvNZ: https://t.co/VE75Yv7wAF pic.twitter.com/b2gznVHu2y
सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 129 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी. मुकाबले में कैरेबियन टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही. डिएंड्रा डॉटिन ने जरूर तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा नहीं सकीं. डॉटिन ने तीन छक्कों की मदद से 22 गेंदों पर 33 रन बनाए. आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी, लेकिन न्यूजीलैंड की पार्टटाइम बॉलर सूजी बेट्स ने सिर्फ 6 रन खर्च किए. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट इडेन कार्सन ने लिए. एमेलिया केर को भी दो सफलता हाथ लगीं.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से जॉर्जिया प्लिमर ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. प्लिमर ने 31 गेंदों का सामना किया और तीन चौके के अलावा एक छक्का भी लगाया. दूसरी ओपनर बैटर सूजी बेट्स ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेली. इसाबेला गेज (20) और ब्रूक हालीडे भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं. वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए. वहीं अफी फ्लेचर को दो सफलता प्राप्त हुईं.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









