
NZ vs SA Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप, 'चोकर्स' साउथ अफ्रीका का सपना फिर टूटा
AajTak
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरा फाइनल खेल रही थी. इस बार भी साउथ अफ्रीकी टीम को निराशा हाथ लगी.
न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है. रविवार (20 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से पराजित किया. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 159 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 9 विकेट पर 126 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड ने पहली बार यह खिताब जीता है. वहीं साउथ अफ्रीका का खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया. न्यूजीलैंड की जीत में एमेलिया केर ने अहम भूमिका निभाई. केर ने बल्ले से 43 रन बनाए और फिर 3 विकेट्स भी अपने नाम किए.
लगातार दूसरा फाइनल हारी अफ्रीकी टीम
न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरा फाइनल खेल रही थी, लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी. पिछले साल साउथ अफ्रीका को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल मुकाबले में सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रही थीं. वहीं लौरा वोलवार्ड साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रही थीं.
👑 CHAMPIONS 👑 New Zealand win their maiden Women's #T20WorldCup title 🏆#WhateverItTakes #SAvNZ pic.twitter.com/Ab0lbjRM4w
फाइनल मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान वोलवार्ड और ताजमिन ब्रिट्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर्स में 51 रन जोड़े. हालांकि ओपनिंग साझेदारी के टूटते ही साउथ अफ्रीकी टीम दबाव में आ गई और उसने लगातार अंतराल में विकेट्स खोए. साउथ अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान वोलवार्ड ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. वहीं ब्रिट्स ने 17 और क्लो ट्रायोन ने 14 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर और रोजमेरी मैयर ने तीन-तीन विकेट लिए.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से जॉर्जिया एमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. केर ने 38 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए. वहीं ब्रूक हालीडे ने तीन चौके की मदद से 28 गेंदों पर 38 रन बनाए. हालीडे और केर के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई. ओपनर बैटर सूजी बेट्स ने भी 32 रनों की उपयोगी पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए एन म्लाबा ने दो विकेट लिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.












