
NTA JEE Mains 2026: एनटीए जेईई सत्र 1 और 2 का शेड्यूल जारी, कहां और कैसे करें आवेदन?
AajTak
JEE Mains Registration 2026: NTA JEE Mains 2026 सत्र 1 के लिए पंजीकरण अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे. जानें कहां और कैसे करें आवेदन.
JEE Mains Registration 2026: जेईई मेन्स 2026 के लिए सत्र 1 की रजिस्ट्रेशन तिथि एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) जल्द ही जारी कर सकती है. तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एनटीए पहले ही जेईई मेन्स 2026 सत्र 1 और 2 की परीक्षा की तारीखें जारी कर चुका है.
कैसे करें जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन 2026 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. 2. होम पेज पर, JEE Main 2026 के लिए पंजीकरण करने हेतु लिंक पर क्लिक करें. 3. अपना पंजीकरण कराने के लिए विवरण दर्ज करें. 4. अपने खाते में लॉग इन करें. 5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें. 7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रखें.
जेईई मेन्स 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं — पेपर 1: बीई/बी.टेक कोर्स में दाखिले के लिए होता है. इसके जरिए एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश मिलता है. यह परीक्षा जेईई एडवांस (आईआईटी में दाखिले) के लिए भी जरूरी है. पेपर 2: देश के कॉलेजों में बी.आर्क (आर्किटेक्चर) और बी.प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है.
दो सत्र में होगी परीक्षा सत्र 1 परीक्षा 21 - 30 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, और सत्र 2 1 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा.
जेईई मेन्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर 1: यह परीक्षा बीई/बी.टेक कोर्स में दाखिले के लिए होती है. इसके जरिए एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई और अन्य सरकारी या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश मिलता है. यह परीक्षा जेईई एडवांस (आईआईटी में प्रवेश) के लिए भी जरूरी होती है. पेपर 2: यह परीक्षा बी.आर्क (आर्किटेक्चर) और बी.प्लानिंग (प्लानिंग) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है.
परीक्षा दो पालियों में होने की संभावना दोनों सत्रों के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने की संभावना है. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










