
Niyati Palat Rajyog: रुपये-पैसे की तंगी से मुक्त होंगी 4 राशियां, 15 फरवरी से लाभ देगा ये शुभ राजयोग
AajTak
Niyati Palat Rajyog: शुक्र और गुरु की युति से एक बेहद शुभ और दुर्लभ नियति पलट राजयोग का निर्माण करने वाली है. ज्योतिषियों का कहना है कि यह शुभ योग चार राशि के जातकों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आने वाला है.
Niyati Palat Rajyog: 15 फरवरी को सुखों के प्रदाता शुक्र मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में गुरु देव बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में शुक्र और गुरु की युति से एक बेहद शुभ और दुर्लभ नियति पलट राजयोग का निर्माण करने वाली है. ज्योतिषियों का कहना है कि यह शुभ योग चार राशि के जातकों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं कि गुरु-शुक्र की युति से बना नियति पलट राजयोग किन राशियों के लिए लकी साबित होगा.
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए नियति पलट राजयोग विशेष रूप से फलदायी साबित होगा. शुक्र और बृहस्पति के प्रभाव से आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है. उन लोगों को नौकरी मिल सकती है, जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं. जबकि नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति प्राप्त होने के योग हैं. व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफा मिलेगा.
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए नियति पलट राजयोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए सुनहरे अवसर लेकर आएगा. शुक्र उच्च का है, जबकि बृहस्पति महाराज अपनी ही राशि में विराजमान हैं. नतीजन नया वाहन या नई संपत्ति खरीदने के योग बनते दिख रहे हैं. पिता की सेहत में भी सुधार होगा. कर्क राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है. होटल या रेस्टोरेंट जैसे व्यापार से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है.
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भी नियति पलट राजयोग अत्यंत शुभ रहेगा. आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और धन का प्रवाह भी सुगम बना रहेगा. यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो इस समय आपको धन लाभ होगा. ये भी संभव है कि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करें. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और आप पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा.
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नियति पलट राजयोग का निर्माण कुंडली के पांचवें भाव में होगा. कुंडली का पांचवां भाव संतान, प्रगति, प्रेम विवाह और अचानक से धन लाभ आदि का प्रतिनिधित्व करता है. इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होने के आसार है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, वो 15 फरवरी के बाद इस बारे में परिवार से बात कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










