
Nitin Patel physio: चोटिल होते भारतीय खिलाड़ियों की चिंता, द्रविड़ के कहने पर होगा ये बड़ा फेरबदल!
AajTak
यह फेरबदल भारत और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच ही किया जाएगा. फिजियो नितिन पटेल को प्रमोट करके बेंगलुरु स्थित एनसीए भेजा जाएगा...
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से मैनेजमेंट और कोच राहुल द्रविड़ चिंतित नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि एक बड़ा फेरबदल करने का फैसला लिया गया है. दरअसल, टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरु में भेजा जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन पटेल को प्रमोट करके एनसीए भेजा जाएगा. उन्हें स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट का हेड बनाया जाना तय कर लिया गया है. यह फेरबदल भारत और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच ही किया जाएगा.
मजबूत प्लेइंग-11 के साथ नहीं खेल पा रही टीम इंडिया
सूत्रों की मानें तो पटेल को एनसीए भेजने का फैसला कोच राहुल द्रविड़ के सुझाव के बाद लिया गया है. वह लगातार चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ियों को लेकर चिंतित हैं. भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों के कारण अपनी मजबूत प्लेइंग-11 के साथ नहीं खेल पा रही है. खासकर टी20 फॉर्मेट में, जबकि इसी साल अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप भी होना है.
मौजूदा समय में तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी चोटिल हैं. यह सभी चोट से उबरने के लिए एनसीए में ट्रेनिंग ले रहे हैं.
बीसीसीआई ने मंगाए भर्ती के लिए नए आवेदन

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











