
New Zealand vs Afghanistan Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने चुनी बैटिंग, देखें प्लेइंग 11
AajTak
NZ vs AFG Live Score; T20 World Cup 2026 : टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. यह ग्रुप-डी का पहला मैच है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रही हैं. ऐसे में जीत के साथ दोनों ही टीमें शुरुआत करना चाहेंगी.
टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. यह ग्रुप-डी का पहला मैच है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रही हैं. ऐसे में जीत के साथ दोनों ही टीमें शुरुआत करना चाहेंगी. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी.
न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया था. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था.
दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला
टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं. अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है. 1 मुकाबला रद्द रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था. उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था. अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







