
Netherlands vs Sri Lanka LIVE Score, World Cup 2023: नीदरलैंड्स को पहला झटका, श्रीलंका के राजिथा को मिली पहली सफलता
AajTak
NED vs SL LIVE Score, World Cup 2023 Netherlands vs Sri Lanka: वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 19 में आज (21 अक्टूबर) नीदरलैंड्स और श्रीलंका की भिड़ंत है. मैच में टॉस डच टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यह मैच लखनऊ में है.
Netherlands vs Sri Lanka LIVE Score, World Cup 2023 Updates: वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 19 में आज (21 अक्टूबर) नीदरलैंड्स और श्रीलंका का मुकाबला है. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मैच में टॉस डच टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
श्रीलंका की टीम के कप्तान कुसल मेंडिस हैं. दानुश शनाका मैच से बाहर है. वहीं तीन श्रीलंका के खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. टीम में हेमंथा और रजिथा क्रमशः वेलालगे और कुमारा की जगह खेल रहे हैं. यानी श्रीलंका की टीम मैच में दो बदलाव के साथ उतरी. नीदरलैंड्स की टीम ने इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें नीदरलैंड्स की पारी की हाइलाइट्स नीदरलैंड्स की टीम की ओर से ओपनिंंग बल्लेबाजी करने के लिए विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड आए. इस दौरान दोनों ने ही संभलकर खेलने की कोशिश की. श्रीलंका के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर्स में बांधकर रख दिया इस बात का नतीजा सामने आया, जब 3.4 ओवर्स में कासुन राजिथा ने विक्रमजीत सिंंह को 4 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. सिंह के बाद मैदान में मैक्स ओ'डॉउड उतरे.
नीदरलैंड्स के ऐसे गिरे विकेट
पहला विकेट: विक्रमजीत सिंह LBW कासुन राजिथा (4 रन)
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंकानीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









