
Netanyahu with Soldiers: गाजा के पास इजरायली सैनिकों से मिले नेतन्याहू, बोले- शेरों की तरह लड़ें हैं, शेरों की तरह लड़ेंगे
AajTak
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध का गुरुवार को 13वां दिन है. बीते सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने गाजा पट्टी से रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी थी. ये हमले इजरायल पर किए गए थे. हमास ने हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया. हमास ने गाजा पट्टी से करीब 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे थे.
हमास से जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को गाजा के पास गोलानी ब्रिगेड (Golani Brigade) के सैनिकों से मुलाकात की. गोलानी ब्रिगेड इजरायली सेना (आईडीएफ) की सबसे अधिक सुसज्जित पैदल सेना यूनिट्स में से एक है. इसने इजरायल के सभी युद्धों में भाग लिया है.
नेतन्याहू ने गाजा के पास असेंबली प्वॉइन्ट में आईडीएफ गोलानी ब्रिगेड की 51वीं बटालियन के सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं यहां देशभर के सभी हिस्सों से आए गोलानी सैनिकों के साथ हूं. वे शेरों की तरह लड़े हैं और शेरों की तरह ही आगे भी लड़ेंगे. हम पूरी ताकत के साथ यह जंग जीतने जा रहे हैं. इजरायल की पूरी जनता आप सबके पीछे हैं. हम यह जंग जीतने के लिए हमारे दुश्मनों को सबक सिखाएंगे.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सैनिकों से बात की. इस दौरान उन्होंने आईडीएफ ग्राउंड फोर्सेज के प्रमुख मेजर जनरल तमीर यादई ने नेतन्याहू को बताया कि सैनिकों को जंग के मोर्चे पर किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
लेबनान में हमास ने नया मोर्चा खोला
हमास ने लेबनान में इजरायल के लिए नया मोर्चा खोल दिया है. हमास के लड़ाकों ने दक्षिण लेबनान से उत्तरी इजरायल पर 20 मिसाइलें दागीं. हिजबुल्लाह पहले से ही आईडीएफ के साथ मिलकर इजरायल पर हमले कर रहा है.
जल्द गाजा में घुसेगी इजरायली सेना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









