
Nepal Team ICC World Cup League 2: वर्ल्ड कप से ज्यादा इस मैच में भीड़! पेड़ों पर बैठकर देखा मैच, नेपाल टीम ने रचा इतिहास
AajTak
नेपाल की क्रिकेट टीम ने अपने घर में यूएई को हराकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर राउंड में एंट्री कर ली है. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में इतनी भीड़ जुट गई कि स्टैंड में जगह ही कम पड़ गई. स्टेडियम के बाहर भी फैन्स ने पेड़ों पर बैठकर यह मैच देखा. इस भीड़ के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Nepal Team ICC World Cup League 2: इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई मुकाबलों का दौर अब काफी रोमांचक हो गया है. इसमें अब नेपाल टीम ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. नेपाल ने आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 में शानदार प्रदर्शन किया है.
इसी लीग के 21वें राउंड का छठा मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला गया. मुकाबला नेपाल के ही कीर्तिपुर में हुआ. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमे नेपाल ने डकवर्थ लुईस नियम से यूएई टीम को मैच में 9 रनों से हराया. इसी के साथ नेपाल की टीम ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है.
पेड़ों पर बैठकर दर्शकों ने देखा मैच
बता दें कि इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में इतनी भीड़ जुट गई कि स्टैंड में जगह ही कम पड़ गई. स्टेडियम के बाहर भी फैन्स ने पेड़ों पर बैठकर यह मैच देखा. इस भीड़ के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दर्शकों ने नेपाल के झंडे भी पेड़ों पर लगा दिए थे. इतनी भीड़ तो अब तक वर्ल्ड कप के भी किसी मैच में देखने को नहीं मिली होगी.
दरअसल, इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 6 विकेट पर 310 रन बना दिए. टीम के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आसिफ खान ने 42 गेंदों पर ताबड़तोड़ 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. मगर बदकिस्मती से वो अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके.
इस तरह नेपाल ने ये मुकाबला जीता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









