
NCP से जमीन पर टकराव, बड़ें मंत्रालय ना मिलने की टीस, क्या इसलिए बागी हुए शिवसेना विधायक?
AajTak
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के कई कारण माने जा रहे हैं. एक कारण तो एनसीपी से जुड़ा हुआ भी दिख रहा है. शिवसेना का एक गुट इस बात से खासा नाराज चल रहा था कि सरकार में एनसीपी को ज्यादा तवज्जो दी गई, बड़े मंत्रालय दिए गए.
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का सत्ता में बने रहना मुश्किल साबित हो रहा है. एकनाथ शिंदे के बड़े दावे और लगातार हो रही बैठकों के दौर ने जमीन पर महा विकास अघाडी की डगर को बीच मझधारमें फंसा दिया है. सवाल ये उठने लगा है कि आखिर किन कारणों से शिवसेना के विधायक बागी हो गए? जिनकी पार्टी से मुख्यमंत्री बनाया गया, उसी के विधायक अब अलग होने की बात क्यों करने लगे?
अब कहा जा रहा है कि कहने को शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, लेकिन वैचारिक मतभेद की वजह से जमीन पर टकाराव की स्थिति कई मौकों पर देखने को मिली. एनसीपी के साथ तो शिवसेना की जमीन पर जबरदस्त टक्कर दिखी. पश्चिमी महाराष्ट्र में तो शिवसेना के विधायक खासा नाराज बताए गए. बताया गया कि जिन क्षेत्रों में शिवसेना के ज्यादा विधायक रहे, वहां गार्जियन मिनिस्टर किसी एनसीपी नेता को बना दिया गया. आरोप लगने लगे कि विधायकों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
दावा तो ये भी हुआ कि कई मौकों पर विधायकों को जरूरी फंड तक उपलब्ध नहीं करवाए गए. उस स्थिति में एकनाथ शिंदे ने उन विधायकों को जरूरी फंड भी दिलवाए और कई योजनाओं का ऐलान भी किया. इसके अलावा कोरोना काल के दौरान भी एकनाथ शिंदे ने सांसदों को शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से फंड दिलवाए थे, ऐसा कर उन्होंने कई शिवसैनिकों का दिल जीत लिया था.
वैसे बागी विधायकों की नाराजगी की एक वजह ये भी मानी जा रहा है कि सरकार में एनसीपी को ज्यादा बड़े मंत्रालय दे दिए गए. फिर चाहे वो वित्त मंत्रालय रहा हो या फिर सिचाई मंत्रालय. ऐसे में टकराव की स्थिति लगातार और कई बार पैदा होती रही. इसके अलावा कुछ मौकों पर बागियों को ऐसा भी प्रतीत हुआ कि एनसीपी, शिवसेना पर हावी होने की कोशिश कर रही है.
अब अगर एनसीपी जमीन पर ज्यादा सक्रिय दिख रही थी, तो इसके भी अपने कारण माने जा रहे हैं. सरकार बनने से पहले एनसीपी को उस समय बड़ा झटका लगा था जब अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया और अगले दिन डिप्टी सीएम के रूप में शपथ भी ले ली. वो सरकार तो नहीं चल पाई, लेकिन एनसीपी को एक संदेश स्पष्ट मिल गया था. उन्हें अपने तमाम विधायकों, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की जरूरत थी. इसी वजह से जमीन पर संगठन को मजबूत करने पर पूरा जोर दिया गया.
माना जा रहा है कि इन्हीं सब गतिविधियों ने जमीन पर कुछ शिवसैनिकों को नाराज कर दिया, वे अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से ही खफा चलने लगे. खुलकर किसी ने कुछ नहीं बोला, लिहाजा उद्धव ठाकरे भी इस संकट को नहीं भाप पाए. लेकिन अब स्थिति अलग है, सरकार बचाने की जरूरत है, कर पाते हैं या नहीं, इस पर सभी की नजर रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










