
Naseem Shah-Urvashi Rautela: नसीम शाह के पिता ने किया उर्वशी रौतेला पर कमेंट, बोले- पता नहीं सच क्या है
AajTak
पाकिस्तान के युवा स्टार नसीम शाह एशिया कप में छाए हुए हैं. उनके खेल की हर ओर चर्चा हो रही है, इस बीच उर्वशी रौतेला और उनको लेकर कई बातें भी बनाई जा रही हैं. इस बीच नसीम शाह के पिता ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह वीडियो वो देख चुके हैं.
एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह छा गए. अपने प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी को हैरान किया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई. 19 साल के नसीम शाह पाकिस्तान में हीरो बन गए हैं, अब उनके पिता भी सामने आए हैं जिन्होंने उनसे जुड़े किस्से साझा किए हैं. पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए नसीम शाह के पिता ने कहा कि मैं कई बार नसीम को क्रिकेट की वजह से पीटता था, क्योंकि हम पढ़ाई पर फोकस करने को कहते थे. उन्होंने कहा कि नसीम ने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है, हम चाहते थे कि वह काम करने के लिए विदेश चला जाए.
नसीम के पिता ने कहा कि जब उसने नेशनल टीम ज्वाइन की, तब हर किसी को उसपर गर्व हुआ. परिवार में पहले सिर्फ उसका भाई ही उसे समर्थन करता था और चोरी-छुपे पैसे दे देता था. जब उसकी मां ज़िंदा थी, तब वह कहता था कि वह पाकिस्तान के लिए खेलेगा लेकिन हम उसपर हंसा करते थे.
उर्वशी से जुड़े सवाल पर दिया जवाब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और नसीम शाह को लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं. उर्वशी ने नसीम शाह से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसपर अब नसीम शाह के पिता ने भी रिएक्ट किया है. नसीम शाह के पिता का कहना है कि मैंने वो वीडियो देखा है, लेकिन मुझे नहीं पता कि सच क्या है और झूठ क्या है, मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानता हूं. बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने नसीम शाह से जुड़ी वीडियो डाली थी. इसके बाद नसीम शाह से जब सवाल हुआ तब उन्होंने कहा था कि वह नहीं जानते हैं कि कौन उर्वशी है, क्या है.
आपको बता दें कि 19 साल के नसीम शाह ने एशिया कप-2022 में 4 मैच में 6 विकेट लिए हैं. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी दो बॉल पर दो छक्के जड़कर नसीम शाह ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया और इसी जीत से भारत का एशिया कप से बाहर होना तय हुआ था.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










