
KKR ने खोजा मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट... PSL छोड़कर शाहरुख की टीम से खेलेगा 6 फुट 8 इंची बॉलर
AajTak
आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो आठवें स्थान पर रही थी. केकेआर अब आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई. सीजन की शुरुआत से पहले केकेआर ने अपने स्क्वॉड में एक धुरंधर गेंदबाज को शामिल किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट मिल गया है. रहमान को शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था. उस फैसले के बाद जमकर बवाल हुआ था और बांग्लादेशी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भाग नहीं ले पाई थी.
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. 6 फीट 8 इंच लंबे इस राइट आर्म पेसर को टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है. 29 साल के मुजारबानी अपनी तेज रफ्तार, अतिरिक्त उछाल और अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं.
ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री से केकेआर के पेस अटैक को और मजबूती मिली है और आईपीएल से पहले इस टीम के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है. मुजारबानी पिछले आईपीएल सीजन में सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पार्ट थे. तब उन्हें लुंगी एनगिडी के स्थान पर आखिरी कुछ मैचों के लिए आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्लेसिंग मुजारबानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.34 की औसत 106 विकेट लिए हैं.
मुजारबानी ने पीएसएल से नाता तोड़ा ब्लेसिंग मुजारबानी अपनी लंबाई और अतिरिक्त उछाल के लिए जाने जाते हैं. भारतीय पिचों पर भी उनकी यह खासियत बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है. मुजारबानी को पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेलने के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था. वह चोटिल शमर जोसेफ की जगह टीम में शामिल हुए थे और उन्हें लगभग 1.1 करोड़ पीकेआर (पाकिस्तानी रुपये) में साइन किया गया था.
हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए चुने जाने के बाद ब्लेसिंग मुजारबानी ने पीएसएल से नाम वापस ले लिया. देखा जाए तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले सीजन में भी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल में खेलने का फैसला किया था.
ब्लेसिंग मुजारबानी हाल ही में खत्म हुए आईसीसी मेन्स टीर्ल्ड कप 2026 में भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17/4 का उनका स्पेल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने सुपर-8 राउंड में जगह बनाई थी.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






