
Mumbai News: ट्रेनिंग देने के बहाने जिम ट्रेनर ने युवती को गलत तरीके से छुआ, अब गया जेल
AajTak
मुंबई के वेस्ट मलाड में स्थित जिम में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो कई बार ट्रेनर को वार्निंग दे चुकी थी. लेकिन वो लगातार किसी ना किसी बहाने से उसे छूने की कोशिश करता रहा था.
मुंबई के पश्चिम मलाड में मौजूद एक जिम में 25 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर 35 साल के ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चारकोप थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती ने थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर पिछले 4 साल से जिम में काम कर रहा था. ट्रेनिंग देने के बहाने उसने युवती को गलत तरीके से छुआ. इससे पहले भी युवती ने उसे कई चेतावनी दे चुकी थी लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. जिसके बाद युवती पुलिस की मदद लेनी पड़ी.
Maharashtra | Charkop Police in Mumbai arrests a gym trainer for allegedly molesting a woman. An FIR was registered into the matter on the basis of the complaint of the woman. She alleges that the trainer used to touch her inappropriately under the pretext of training her.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता IPC की संबंधित धाराओं के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया जा रहा है.
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इससे पहले वो कितनी महिलाओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है. आरोपी ट्रेनर का पूरा ट्रेक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इसके अलावा पुलिस जिम मालिक से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







