
MUDA स्कैम के बीच बीजेपी ने खड़गे परिवार को घेरा, ट्रस्ट को मिली जमीन पर उठाए सवाल
AajTak
BJP ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक ट्रस्ट को भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के परिवार "भूमि हड़पने" में लगे हुए हैं. यह मामला कर्नाटक में लोकायुक्त तक पहुंच चुका है और अदालत में भी लंबित है. लेकिन जब इस पूरे फास्ट-ट्रैक आवंटन को लेकर इतनी सारी संदिग्ध परिस्थितियां हैं तो खड़गे को जवाब देना होगा.
कर्नाटक में MUDA साइट आवंटन मामले पर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक ट्रस्ट को भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के परिवार "भूमि हड़पने" में लगे हुए हैं.
मंगलवार को प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़गे के परिवार द्वारा संचालित सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन आवंटित की है और उन्होंने इस मामले में उठ रहे सवालों पर कांग्रेस अध्यक्ष से मुद्दे की पारदर्शिता और ईमानदारी पर जवाब की मांग की है.
उन्होंने कहा, "यह आश्चर्य की बात है कि सिद्धारमैया सरकार ने बेंगलुरु में एक हाई-टेक डिफेंस इलाके में आर एंड डी फैकल्टी स्थापित करने के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की. और दिलचस्प बात ये है कि यह 5 एकड़ जमीन (खड़गे परिवार द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्ट को) इलाके में अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं के लिए नियम तैयार करने के कुछ दिनों भीतर दी गई थी.
'कांग्रेस अध्यक्ष को देना चाहिए जवाब'
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला कर्नाटक में लोकायुक्त तक पहुंच चुका है और अदालत में भी लंबित है. अदालत अपना काम करेगी, लेकिन जब इस पूरे फास्ट-ट्रैक आवंटन को लेकर इतनी सारी संदिग्ध परिस्थितियां हैं तो खड़गे को जवाब देना होगा. वह कांग्रेस अध्यक्ष हैं और राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. भाजपा को इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष से पारदर्शी और ईमानदार जवाब की उम्मीद है.
भाजपा नेता ने कहा कि अगर कोई जमीन ''वास्तविक उद्देश्य के लिए वास्तविक ट्रस्ट'' को प्रमाणिक तरीके से आवंटित की जाती है तो भाजपा को कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिक नेताओं के परिवार विश्वास की आड़ में भूमि हड़पने के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, वह गलत है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह एक गंभीर मुद्दा है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










