
MP में बेरोजगारी का आलम! स्वीपर, माली के 15 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा आवेदन, अंग्रेजी में MA करने वाले ने भी भरा फॉर्म
AajTak
गवालियर जिला अदालत में भी प्यून, माली, ड्राइवर और स्वीपर के कुल 15 पदों के लिए 11 हज़ार से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया है. अधिकतर युवा ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एलएलबी, सिविल जज की तैयारी करने वाले, बीटेक, एमबीए ओर पीएचडी तक के हैं. इंटरव्यू के लिए जिला कोर्ट के बाहर सुबह 7 बजे से कतार लग जाती है.
Unemployment in Madhya Pradesh: कोरोना के इस दौर में नौकरियों पर संकट के बीच सरकारी नौकरी की सुरक्षा कितने मायने रखती है, इसकी एक तस्वीर मध्य प्रदेश में देखने को मिली, जहां जिला अदालतों में चपरासी की नौकरी तक के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले कतार लगाकर इंटरव्यू देने पहुंच रहै हैं. आलम यह है कि ग्वालियर जिला अदालत में प्यून, माली, ड्राइवर और स्वीपर के 15 पदों के लिए 11 हजार लोगों ने आवेदन भर दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












