
MP: गोडसे की पूजा करने वाले हिंदू महासभा के नेता कांग्रेस में शामिल, कहा- अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं
AajTak
हिंदू महासभा के बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमें अपराध से नफरत है, अपराधी से नहीं.
एमपी के ग्वालियर में वार्ड नंबर 44 से पार्षद और हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. बाबूलाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. इसको लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए. हिन्दू महासभा के नेता कांग्रेस में शामिल : ग्वालियर के वार्ड 44 के पार्षद एवं हिन्दू महासभा के नेता श्री बाबूलाल चौरसिया आज प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। श्री चौरसिया जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। pic.twitter.com/wIwQ3HBmil बता दें कि एमपी कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ट्वीट में लिखा कि 'हिन्दू महासभा के नेता कांग्रेस में शामिल. ग्वालियर के वार्ड 44 के पार्षद एवं हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया आज प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. चौरसिया का कांग्रेस परिवार में स्वागत है.'
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










