
Mohammed Shami on Retirement: 'सुबह उठकर संन्यास के लिए ट्वीट कर दूंगा...', चोट से जूझ रहे मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. इसके बाद उन्हें टखने में चोट लगी और भारतीय टीम से बाहर हो गए. मगर इसी बीच शमी ने अपने क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शमी ने बताया है कि वो कब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.
Mohammed Shami on Retirement: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चोट के कारण ब्रेक पर हैं. टखने की चोट से जूझ रहे शमी इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. मगर इसी बीच शमी ने अपने क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
शमी ने बताया है कि वो कब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उन्होंने कहा कि जिस भी दिन मुझे लगेगा कि क्रिकेट से बोर हो गया हूं. उसी वक्त सुबह उठकर संन्यास के लिए ट्वीट कर दूंगा. बता दें कि शमी ने यह बात नेटवर्क-18 से बातचीत में कही है.
'मुझे कोई समझाने वाला भी नहीं है'
तेज गेंदबाज शमी ने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. इसके बाद उन्हें टखने में चोट लगी. हालांकि यह चोट कब लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका. फिलहाल, शमी इसी चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.
इसी बीच शमी ने अपने संन्यास को लेकर बात करते हुए कहा, 'मैं जिस दिन क्रिकेट से बोर हो जाउंगा, तभी क्रिकेट को छोड़ दूंगा. मुझे किसी चीज का लोड लेने की जरूरत नहीं है और ना ही मुझे कोई समझाने वाला है. ना ही मेरे फैमिली में कोई मुझे कुछ कहता है. जिस दिन मुझे सुबह उठकर ये लगा कि अरे यार ग्राउंड जाना है. उसी दिन मैं खुद ट्वीट कर दूंगा कि क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं.'
अपनी बायोपिक को लेकर शमी ने क्या कहा?

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











