
Mohammed Shami, Kwena Maphaka: मोहम्मद शमी की जगह IPL खेलेंगे संदीप वॉरियर... मुंबई इंडियंस में आए 17 साल के क्वेना मफाका
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला आगाज 22 मार्च को चेन्नई में होगा. मगर उससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.
Mohammed Shami, Kwena Maphaka in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होगा. मगर उससे पहले दो टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पहला बदलाव गुजरात टाइटंस (GT) टीम में देखने को मिला है. फ्रेंचाइजी ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया.
इसके अलावा हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने भी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. मधुशंका हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर चोटिल हुए थे. इसके बाद उन्हें आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा.
शमी की जगह संदीप हुए गुजरात टीम में शामिल
सबसे पहले गुजरात की बात करते हैं, जिसमें फ्रेंचाइजी ने शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को लिया गया है, जो इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं. संदीप ने 2019 में IPL में कदम रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 5 ही मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं.
जबकि शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं. उन्होंने हाल ही में सर्जरी कराई है. इसी कारण से शमी जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी नहीं खेल पाएंगे. गुजरात फ्रेंचाइजी ने शमी के रिप्लेसमेंट संदीप को 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर लिया है. KKR ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले संदीप को रिलीज कर दिया था. इसके बाद उन्हें किसी टीम ने नहीं लिया.
मधुशंका के रिप्लेसमेंट के तौर पर मफाका की एंट्री

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











