
Mohammed Shami: पिता के संघर्ष ने बनाया क्रिकेटर, पत्नी से विवाद के बाद ऐसे बदला खेल
AajTak
मोहम्मद शमी ने एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में मिली सफलता का श्रेय अपने पिता और अपने भाई को दिया है. शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले हैं. शमी का कहना है कि यह उनके परिवार का ही प्रोत्साहन था, जिसके चलते वह अपनी क्रिकेट यात्रा शुरू कर पाए.
Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मंगलवार को इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा लिया. शमी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले महज पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन कैगिसो रबाडा को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. शमी ने 44 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके चलते भारत को पहली पारी में 130 रनों की बढ़त मिल सकी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












