
Mithali Raj: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज
AajTak
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. नड्डा से मुलाकात के बाद मिताली राज के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. मिताली राज ने इस साल जून में रिटायरमेंट ले लिया था. मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही.
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की. दोनों की यह मुलाकात हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नोवोटेल होटल में हुई. इस मुलाकात के दौरान मिताली राज ने जेपी नड्डा को गुलदस्ता भी भेंट किया. जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मिताली राज के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं.
तेलंगाना में अगले साल होने हैं चुनाव
तेलंगाना में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें मुख्य मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS),कांग्रेस और बीजेपी के बीच रहने वाला है. बीजेपी ने अभी से ही इस चुनाव के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है. 2018 में टीआरएस ने 119 विधानसभा सीटों में से 88 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस के खाते में 19 और बीजेपी के खाते में एक सीट आई थी. हाल ही में कराए गए एक निजी सर्वे के अनुसार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में टीआरएस को लगभग 39 और बीजेपी को 30 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है जिससे भाजपा का मनोबल अभी से काफी बढ़ गया है.
पार्टी का विस्तार करने में जुटी बीजेपी
अब बीजेपी राज्य की प्रमुख हस्तियों को पार्टी से जोड़ने की कवायद कर रही है. मिताली से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा हनमकोंडा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की प्रजा संग्राम यात्रा के तीसरे चरण के समापन के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. हनमकोंडा से लौटने के बाद जेपी नड्डा सिने स्टार नितिन कुमार रेड्डी से उसी होटल में मुलाकात करेंगे. इस दौरान जेपी नड्डा नितिन को राज्य में भाजपा संग जुड़ने का अनुरोध कर सकते हैं.
मिताली ने जून में लिया था रिटायरमेंट

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











