
Mirabai Chanu on Manipur Violence: 'मणिपुर के लोगों को बचा लीजिए', ओलंपिक चैम्पियन की मोदी और शाह से अपील
AajTak
मणिपुर में करीब 3 महीने से हिंसा देखने को मिल रही है. वहां आदिवासी के दो समुदाय कुकी और मैतेई के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं. यह हिंसा अभी भी जारी है, जिसमें अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इसी को लेकर ओलंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भावुक अपील की है...
Mirabai Chanu on Manipur Violence: ओलंपिक में भारत को मेडल दिला चुकी स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से एक भावुक अपील की है. उन्होंने करीब 3 महीने से मणिपुर में चल रही हिंसा को खत्म कर शांति बहाल करने की अपील की है. मीराबाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज शेयर कर यह अपील पीएम मोदी और शाह से की है.
बता दें कि मई के पहले हफ्ते से ही मणिपुर में दो समुदाय के बीच हिंसा चल रही है. इसमें अब तक 140 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में मीराबाई ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि मणिपुर में हिंसा की वजह से खिलाड़ी ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं. छात्रों को भी पढ़ाई में परेशानी आ रही है. मीराबाई ने हिंसा को खत्म करने की भावुक अपील की है.
मीराबाई की मोदी-शाह से भावुक अपील
चानू ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने कैप्शन में मणिपुर को 'मदद करने और बचाने' की अपील की. साथ ही चानू ने वीडियो मैसेज में कहा, 'मणिपुर में चल रही लड़ाई को तीन महीने होने वाले हैं. यहां अभी तक शांति नहीं आ पा रही है. इस लड़ाई की वजह से काफी प्लेयर्स ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में डिस्टर्ब हो रहा है.'
उन्होंने आगे कहा, 'कई लोगों की जान जा चुकी है. और बहुत सारे घर जल चुके हैं. मणिपुर में मेरा घर है. फिलहाल में यूएसए में हैं. आने वाले वर्ल्ड चैम्पियनशिप और एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हूं. मैं मणिपुर में नहीं हूं. फिर भी सोचती हूं औऱ देखती हूं कि कब खत्म होगी ये लड़ाई. मैं हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करना चाहूंगी कि जो लड़ाई चल रही है, उसको जल्दी से जल्दी ठीक करें और मणिपुर की सभी प्रजा को बचा लीजिए. मणिपुर में पहले जैसी शांति लाइए.'
I request Hon'ble Prime Minister @narendramodi_in sir and Home Minister @AmitShah sir to kindly help and save our state Manipur. 🙏🙏 pic.twitter.com/zRbltnjKl8

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









