
Mimi: सैफ की बहन सबा अली खान ने फिल्म मिमी को लेकर शेयर किया वीडिया, कहा फिल्म देखें लेकिन इसे भी जानें
ABP News
सब अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक डॉक्टर ने फिल्म मिमी को लेकर कई सारी बातें की हैं. डॉक्टर ने कहा है कि मिमी में सरोगेसी को लेकर जो बात कही गई है वह पूरी तरह झूठ और भ्रामक है.
एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं. वैसे तो वे ज्यादा समय अपने परिवार की फोटो को शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म मिमी को लेकर एक पोस्ट को शेयर किया है. इसमें सबा ने बताया है कि उसे यह फिल्म पसंद है लेकिन अपने फैंस से उन्होंने अनुरोध किया है कि फिल्म देखने से पहले इस पोस्ट को जरूर एक बार देखें. दरअसल, एक डॉक्टर ने पोस्ट किया है जिसे सबा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है. इस पोस्ट में डॉक्टर ने अगाह किया है कि फिल्म में सरोगेसी को लेकर भ्रांति फैलाई जा रही है जो सच नहीं है.More Related News













