
Mike Tyson vs Jake Paul Highlights: जेक पॉल के पंच से चित हुए 'बॉक्सिंग के ब्रैडमैन', 20 साल बाद रिंग में उतरे तो माइक टायसन का हुआ ये हाल!
AajTak
माइक टायसन और जेक पॉल के बीच 16 नवंबर को महामुकाबला खेला गया. टायसन ने लगभग 20 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी की थी. 58 साल के टायसन ने इस मुकाबले से पहले तक एक प्रोफेशनल बॉक्सर के रूप में 50 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. अब उन्हें अपने करियर में सातवीं हार मिली.
अमेरिका के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन ने लगभग 20 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी की. हालांकि उनकी वापसी यादगार नहीं रही. उन्हें जेक पॉल के खिलाफ महामुकाबले में 74-78 से हार का सामना करना पड़ा. जजों ने सर्वसम्मति से जेक को विजेता घोषित किया. टायसन पहले दो राउंड में तो आगे रहे, लेकिन बाकी के छह राउंड में वो पिछड़ गए. जेक और टायसन के बीच उम्र में 30 साल का फासला है. 58 साल के होने के बावजूद टायसन ने अंत तक हार नहीं मनी.
देखा जाए तो माइक टायसन के प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर की यह सातवीं हार रही. इससे पहले टायसन ने आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल में 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था, जिसमें भी वो हार गए थे. टायसन और जेक पॉल के बीच का मुकाबला 16 नवंबर (शनिवार) को एर्लिंगटन (USA) के एटी एंड टी स्टेडियम में था.
Jake Paul bows to Mike Tyson at the end of the match. #PaulTyson pic.twitter.com/FUQGZVyADQ
ऐसा रहा दोनों के बीच का महामुकाबला
माइक टाइसन और जेक पॉल के बीच ये हैवीवेट मुकाबला आठ राउंड का था. पहले राउंड को माइक टायसन ने 10-9 से अपने नाम किया. दूसरे राउंड में भी उन्हें 10-9 से जीत मिली है. तीसरे राउंड में जेक पॉल ने वापसी की और कुछ सॉलिड पंच जडे. तीसरा राउंड जेक पॉल ने 10-9 से अपने नाम किया. फिर चौथा राउंड भी 10-9 से पॉल के पक्ष में रहा. चौथे राउंड के बाद स्कोर बराबरी (38-38) था.
पांचवे राउंड में माइक टायसन को पॉल के ओवरहैंड पंच से चेहरे पर जोरदार चोट लगी, जिससे उनका मोमेंटम पूरी तरह टूट गया. पांचवां राउंड जेक पॉल ने अपने नाम किया और मुकाबले में बढ़त ले ली. फिर छठा, सातवां एवं आठवां राउंड भी पॉल ने अपने नाम किया. इस मुकाबले से माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर (लगभग 169 करोड़ रुपये) मिले. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जेक पॉल को कथित तौर पर 40 मिलियन डॉलर (लगभग 338 करोड़ रुपये) मिले.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







