
MI vs CSK Live Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, धोनी की टीम को दिया बैटिंग का न्योता
AajTak
Mumbai Indians (MI) vs Chennai Super Kings (CSK) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में आज मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर सीएसके को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Mumbai Indians (MI) vs Chennai Super Kings (CSK) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में आज मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
मौजूदा सीजन में चेन्नई और मुंबई की टीम दूसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें मेजबान टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.
जानें किसका पलड़ा है भारी

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











