
Mette Frederiksen: डेनमार्क की सबसे कम उम्र की PM, जिसने ठुकरा दिया था ट्रंप का प्रस्ताव
AajTak
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कम समय में लंबा राजनीतिक सफर तय कर लिया है. वे डेनमार्क की सबसे कम उम्र वालीं प्रधानमंत्री हैं. इसके अलावा वे अपने कठोर फैसलों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी और बाद में एक साझा बयान भी जारी किया गया. जो तस्वीरें भी सामने आईं उनको देख कहा गया कि आने वाले समय में भारत और डेनमार्क की एक मजबूत साझेदारी दिखने वाला है.
लेकिन इस सब के बीच सवाल तो ये भी है कि आखिर मेटे फ्रेडरिक्सन से पीएम की कुर्सी तक का ये सफर कैसे तय किया? कैसे मेटे फ्रेडरिक्सन डेनमार्क की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गईं? अब डेनमार्क पीएम की जैसी राजनीति रही है, जैसा उनका अंदाज है, वे हर मुद्दे पर हमेशा खुलकर बोलने में विश्वास दिखाती हैं.
यूक्रेन का समर्थन, रूस के खिलाफ उठाई आवाज
इस समय जब रूस और यूक्रेन के बीच में भीषण युद्ध जारी है, मेटे फ्रेडरिक्सन ने साफ तौर पर अपने देश का स्टैंड स्पष्ट कर दिया है. यूक्रेन की दोनों हाथों से मदद की जा रही है, लगातार हथियारों की सप्लाई हो रही है और खुद पीएम मेटे भी यूक्रेन का दौरा कर चुकी हैं. उनका देश नेटो का सदस्य है, ऐसे में रूस की धमकी उन्हें भी लगातार मिली है. लेकिन इस सब के बावजूद भी वे ना झुकी हैं और ना ही अपने सिद्धांतों से उन्होंंने कोई समझौता किया है.
ट्रंप के प्रस्ताव को किया था खारिज
इससे पहले भी डेनमार्क पीएम की एक ऐसी छवि देखने को मिली है जहां पर वे कोई भी फैसला किसी को खुश करने के लिए नहीं लेती हैं. जो भी उन्हें सही लगता है, उनका कदम सिर्फ और सिर्फ उस दिशा में आगे बढ़ जाता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिल गया था जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क में मौजूद द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदने की पेशकश की थी. अब यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है और अमेरिका द्वारा 1946 में भी इसे खरीदने की कोशिश की गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










