
Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की आरती
AajTak
मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। माना जाता है कि जो भी भक्त इस दिन श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.
शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं. इस दिन विधि विधान के साथ पूजा करने और व्रत रखने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पौष माह में मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार आज 27 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है.
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2023 Shubh Muhurat)
फाल्गुन, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ - फरवरी 27, सुबह 12 बजकर 58 मिनट से शुरू समाप्त - फरवरी 28, सुबह 02 बजकर 21 मिनट पर खत्म
दुर्गाष्टमी की पूजा विधि (Masik Durgashtami Puja Vidhi)
पूरे विधि विधान से दुर्गाष्टमी पर व्रत और पूजन करने से मनोवांछित फल मिलता है. दुर्गाष्टमी के दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें. लकड़ी के पाट पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखें. माता को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं. धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा की आरती करें.
मां दुर्गा की आरती (Maa Durga Arti)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










