
Mallikarjuna Jyotirlinga: जब पुत्र वियोग में भोलेनाथ को लेना पड़ा ज्योति स्वरूप, पढ़ें मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की कहानी
AajTak
Mallikarjuna Jyotirlinga: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्रप्रदेश के नंदयाल जिले के श्रीशैलम नगर में स्थित है. माना जाता कि मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही, श्रीशैलम में स्थित यह मंदिर दक्षिण का कैलाश भी माना जाता है.
Mallikarjuna Jyotirlinga: आज सावन मास की अमावस्या है और आज के दिन महादेव की उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है. वहीं, सावन के इस महीने में भगवान शिव से जुड़े 12 ज्योतिर्लिंगों की साधना-आराधना का अत्यंत विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव जहां-जहां स्वयं प्रकट हुए, उन्हीं 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को पवित्र ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है.
इन 12 ज्योतिर्लिंगों के न सिर्फ दर्शन करने पर शिव भक्त को विशेष फल की प्राप्ति होती है, बल्कि इनका महज प्रतिदिन नाम लेने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं. आइए आज हम इन्हीं में से एक खास ज्योतिर्लिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग.
क्या है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की कथा?
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्रप्रदेश के नंदयाल जिले के श्रीशैलम नगर में स्थित है. माना जाता कि मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही, श्रीशैलम में स्थित यह मंदिर दक्षिण का कैलाश भी माना जाता है. चलिए जानते हैं कि क्या है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के पीछे की कहानी.
शिवपुराण के श्रीकोटिपरुद्र संहिता के पंद्रहवें अध्याय में दी गई कथा के अनुसार, श्री गणेश की शादी पहले होने से कार्तिकेय गुस्से में आ गए थे. उनके माता-पिता शिव-पार्वती ने उन्हें खूब समझाया, लेकिन वो नाराज होकर क्रौंच पर्वत पर चले गए. तब देवताओं ने भी जाकर कार्तिकेय को समझाने की कोशिश की. लेकिन उनके सभी प्रयास विफल हो गए. इससे शिव-पार्वती बहुत दुखी हुए और दोनों ने स्वयं क्रौंच पर्वत पर जाने का निर्णय लिया.
जब कार्तिकेय को पता चला कि उसके माता-पिता आ गए हैं, तो वो वहां से भी चले गए. अंततः भगवान शिव ने ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर उस पर्वत पर मल्लिकार्जुन के नाम से निवास किया. मल्लिका का अर्थ पार्वती है, जबकि अर्जुन शिव का एक और नाम है. इस प्रकार, शिव और पार्वती दोनों इस लिंग में निवास करते हैं. जो लोग इस ज्योतिर्लिंग की पूजा करते हैं, उनके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











