
Made in India iPhone 15 से चिढ़ रहे चीनी, कर रहे boycott की मांग, सोशल मीडिया पर फैला रहे अफवाह
AajTak
Made in India iPhone 15: वैश्विक राजनीति हो या फिर किसी इंडस्ट्री का मामला, चीन भारत के खिलाफ चाल चलने से बाज नहीं आता है. इसका असर अब चीनी सोशल मीडिया और आम लोगों में भी देखने को मिल रहा है. भारत में बनने वाले iPhone 15 को लेकर चीनी लोग तमाम तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. यहां तक की Boycott की मांग तक की जा रही है.
Apple भारत में अपने आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रहा है. भारत में बढ़ते प्रोडक्शन से चीनी खुश नहीं है. यही वजह है कि चीनी सोशल मीडिया पर भारत में बने आईफोन्स को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. चीनी लोग भारत में बने iPhone 15 को बॉयकट की मुहिम चला रहे हैं.
भारत में बढ़ते ऐपल के प्रोडक्शन से नाखुश चीनी इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की गलत जानकारियां फैला रहे हैं. इसमें भेदभावपूर्ण पोस्ट्स से लेकर भारत में iPhones को गंदा (unhygienic) बताया जा रहा है.
दरअसल, पहली बार ऐपल ने Made in India iPhone के साथ अपनी बिक्री शुरू की है. यानी भारत में पहले पुराने iPhone को असेंबल किया जाता था, लेकिन इस बार कंपनी ने भारत में लेटेस्ट iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है. यही वजह है कि Made in India iPhone 15 मार्केट में पहले दिन से बेचे जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Apple लॉन्च करेगा पहला फोल्डिंग डिवाइस, अलग है कंपनी का प्लान, जानिए कब से शुरू होगा प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में फिलहाल 7 परसेंट ऐपल के फोन्स बनते हैं. हालांकि, चीन में अभी भी कंपनी बड़े पैमाने पर फोन्स का निर्माण करती है. चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के खुश नहीं हैं. यही वजह है कि ऐसे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं.
एक शख्स ने लिखा है, 'मैं भारत में असेंबल हुए पहले बैच को नहीं खरीदूंगा. फोन को खरीदने से पहले डोमेस्टिक फॉक्सकॉन असेंबली के लिए इंतजार करना बेहतर होगा.' पिछले कुछ हफ्तों में कई चीनी इंटरनेट ब्लॉगर ने सुझाव दिया है कि कैसे भारत में बने iPhone की पहचान करें और कैसे उन्हें वापस कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











