
पहले बेटी का 'तस्करी कांड' और अब DGP पिता का अश्लील वीडियो कांड! रान्या राव फिर चर्चा में
AajTak
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पिछले साल गोल्ड तस्करी मामले में गिरफ्तार हुई थी. तब इस बात से सनसनी फैल गई थी कि उनके पिता कर्नाटक के डीजीपी हैं और इसका रोब दिखाते हुए वह एयरपोर्ट से घर जाने के लिए स्थानीय पुलिसकर्मियों का सहयोग लेती थी. अब वही डीजीपी पिता रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में हैं और एक बार फिर से रान्या राव की चर्चा शुरू हो गई है.
कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव पर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद से अचानक से डीजीपी की बेटी सुर्खियों में है. इनकी बेटी कोई और नहीं जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव है. वही रान्या राव जो पिछले साल दुबई से 14 किलो गोल्ड स्मगल कर बेंगलुरू ले आई थी. रान्या को DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया था.
रान्या अपनी कन्नड़ फिल्म 'माणिक्य' के लिए जानी जाती है. इस फिल्म में वह कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ दिखाई दी थीं.उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है. रान्या फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद है. उन पर डीआरआई ने गोल्ड स्मगलिंग के लिए 102 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
पिछले साल 3 मार्च की रात रान्या राव बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से 14.8 किलो सोना लेकर पहुंची थी. तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया था. लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स के कारण डीआरआई रान्या की निगरानी कर रही थी. ईडी ने रान्या राव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में रान्या को एक साल की सजा सुनाई गई और अभी वो जेल में बंद है.
दुबई से 14 किलो सोना लेकर पहुंची थी बेंगलुरू रान्या को जब गिरफ्तार किया गया था, तब उसने ज्यादातर गहने पहन रखे थे. इसके अलावा उसने कपड़ों के अंदर सोने की छड़ें छिपाई थी. डीआरआई के सामने रान्या ने स्वीकार किया था कि उनके पास 17 सोने की छड़ थी. उनके घर से 2 करोड़ रुपये के सोने के गहने और ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ था.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










