
40 साल उम्र... मतलब नौकरी गई? भारत के जॉब मार्केट का ये ट्रेंड वाकई डराने वाला है
AajTak
अगर आप प्राइवेट नौकरी में हैं और 40 साल के हो गए हैं तो समझिए आपकी जॉब पर खतरा मंडरा रहा है. जानते हैं कैसे 40 साल की उम्र भारत में ले-ऑफ की नई उम्र बन गई है.
अक्सर माना जाता है कि जब कोई प्रोफेशनल 40 साल का होता है तो वो अपने करियर के शिखर पर होता है और उस वक्त तक उसके पास अच्छा-खासा अनुभव होता है. यहां से उसका स्ट्रगल का दौर खत्म होता है और वो प्रोफेशनल लाइफ में नई कहानियां लिखना शुरू कर देता है. लेकिन, भारत में प्रोफेशनल्स के लिए 40 साल की उम्र एक ऐसा पड़ाव बन गया है, जहां से उसके लिए करियर के रास्ते संकुचित हो जा रहे हैं.
मौजूदा चलन के हिसाब से, 40 साल की उम्र के बाद से रिक्रूटर्स के फोन आना बंद हो जाते हैं. प्रमोशन मिलना बंद हो जाते हैं. कम उम्र के कर्मचारियों को ज्यादा योग्य माना जाता है और उनमें संभावनाएं ज्यादा देखी जाने लगती हैं. भले ही बड़ी-बड़ी स्पीच में अनुभव को तरजीह दी जाती है, लेकिन जब फैसले लेने होते हैं तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. कई प्रोफेशनल्स के लिए तो यह उम्र करियर का वो पड़ाव होता है, जब सिस्टम में बने रहना एक चुनौती होता है.
मिडलाइफ में करियर संकट
हमेशा से ये कहा जा रहा है कि कोर्पोरेट जगत में 40 की उम्र में अनुभव पावर में तब्दील होने लगता है. 40 की उम्र को लीडरशिप रोल, स्टेबिलिटी और कई तरह के अधिकार वाला माना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे ये बातें गलत साबित हो रही हैं. हकीकत ये है कि हर सेक्टर में मिड करियर प्रोफेशनल नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें लगातार रिजेक्शन मिल रहे हैं और भर्ती प्रोसेस पर सवाल उठा रहे हैं. उन्हें सुनने को मिल रहा है, 'हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जो अधिक फुर्तीला हो... इस रोल के लिए फ्रेश एनर्जी वाले लोग चाहिए... आप ओवरक्वालिफाइड हैं'. इस तरह से दरकिनार है.
अनुभव ही बन रहा है बोझ
हाल ही में के एक मामला चर्चा में रहा था, जिससे ये बात सच साबित हो रही है. दरअसल, 15 साल के एक सीनियर एचआर प्रोफेशनल को कई महीनों तक बेरोजगार रहना पड़ा और उन्हें मिड लेवल की नौकरी भी नहीं मिली. इस केस में रिक्रूटर्स ने सैलरी को अड़चन बताया और कुछ का ये भी कहना था कि वो युवा टीम के साथ तालमेल नहीं बैठा पाएंगे.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










