
22 करोड़ तुरंत डबल हो जाएंगे! WhatsApp पर आया एक मैसेज और लुट गई पूरी जिंदगी की कमाई
AajTak
WhatsApp trading scam में एक विक्टिम ने जिंदगीभर की कमाई गंवा दी है. विक्टिम ने 22 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. विक्टिम को शुरुआत में एक WhatsApp Group में शामिल किया, जिसके बाद हाई रिटर्न के वादे किए और रकम डबल करने के सपने दिखाए. साइबर स्कैमर्स ने आखिर में विक्टिम का बैंक अकाउंट खाली कर दिया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें विक्टिम को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया और उनके बैंक खाते से टोटल 22 करोड़ रुपये उड़ा लिए गए हैं. विक्टिम 85 साल के बुजुर्ग हैं और उनके साथ करीब 3 महीने तक साइबर ठगी का ये खेल चल रहा था.
पुणे पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह पुणे शहर में होने वाला एक बड़ा साइबर फ्रॉड है. साइबर ठगी का ये केस अक्टूबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक चला.
अलग-अलग 150 बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर की है
इकॉनोमिक्स ऑफेंस विंग के अधिकारियों ने बताया है कि विक्टिम ने करीब अलग-अलग 150 बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर की है. यह बैंक अकाउंट सात बैंक में मौजूद हैं, जो नोएडा, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में मौजूद हैं. जांच एजेंसी का मानना है कि साइबर ठगी के लिए ज्यादातर म्यूल अकाउंट का यूज किया गया है.
WhatsApp Group में किया शामिल
विक्टिम बुजुर्ग ने साइबर ठगी के इस केस में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई गंवा दी है. उन्होंने बताया है कि एक दिन उनको एक लिंक के जरिए WhatsApp Group में शामिल किया गया है. इसके बाद विक्टिम को शेयर मार्केट में रुपये लगाने का सलाह दी और कुछ ही दिनों में रुपये डबल करने का लालच दिया गया है. साइबर ठगों ने विक्टिम का भरोसा जीता और उनको इनवेस्टमेंट करने को कहा.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










