
Silver Price: क्या करके मानेगी चांदी? दो दिन में ₹32000 महंगी... देखें आज का भाव
AajTak
Gold-Silver Rates: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है और ये दोनों ही कीमतें धातुएं हर रोज अपने रिकॉर्ड ध्वस्त करती नजर आ रही हैं. चांदी की कीमत लगातार 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार बनी हुई है.
सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बात चांदी की करें, तो ये रुकती नजर नहीं आ रही है और हर रोज सिल्वर प्राइस में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. Silver Price की रफ्तार का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस हफ्ते के महज दो कारोबारी दिनों में ही 1 Kg Silver 32000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है. दूसरी ओर सोने की चमक (Gold Rate) भी लगातार बढ़ती जा रही है.
चांदी में तेजी का सिलसिला जारी चांदी की कीमत में आई तेजी के बारे में बात करें, तो दो दिन में ये 32,187 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ी है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 1 किलोग्राम चांदी का वायदा भाव 2,87,762 रुपये पर बंद हुआ था, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को Silver Price खुलने के साथ ही 3,19,949 रुपये के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी का भाव 7000 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
सोना भी रुकने वाला नहीं चांदी तो चांदी... सोना भी रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है. MCX Gold Rate भी खुलने के साथ ही एक झटके में 2500 रुपये तक चढ़ गया. वहीं दो कारोबारी दिनों में सोने के भाव में आए बदलाव की बात करें, तो 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold 5,479 रुपये तक महंगा हो गया है. दरअसल, बीते शुक्रवार को ये पीली धातु 1,42,517 रुपये पर क्लोज हुई थी.
मंगलवार को कमोडिटी मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर सोना अपने पिछले बंद वायदा भाव 1,45,639 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 1,45,500 रुपये पर ओपन हुआ था और फिर शुरुआती गिरावट से उबरता हुआ नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा.
ग्लोबल टेंशन से चमका सोना-चांदी Gold-Silver Rates में जारी तेज उछाल के पीछे के कारणों की बात करें, तो डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फिर से टैरिफ टेंशन (Trump Tension) को हवा दी है, जिससे ग्लोबल टेंशन बढ़ गई है. इस स्थिति में एक बार फिर से निवेशक सुरक्षित निवेश ठिकाने के तौर पर सोना-चांदी की तरफ भागते हुए नजर आए हैं, जिससे इनकी डिमांड और कीमत दोनों में इजाफा हुआ है. इसके अलावा करेंसी मार्केट में मची उथल-पुथल ने भी कीमतें बढ़ाने का काम किया है.
(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने एक्सर्ट्स की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.)

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










