
सावधान! मेट्रोमोनियल पर फेक अकाउंट और 1.5 करोड़ की ठगी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
AajTak
मेट्रोमोनियल पोर्टल पर फेक अकाउंट बनाकर और खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताकर एक महिला के साथ 1.53 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. इतना ही नहीं आरोपी ने शादीशुदा होकर खुद को अनमैरिड बताया और अपनी पत्नी को बहन बताया. आइए ऐसे मामलों से बचाव के टिप्स जानते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां विक्टिम की आंखों में धूल झोंकने के लिए ठग ने मेट्रोमोनियल पोर्टल पर फेक अकाउंट बनाया, खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताया. यहां तक कि शादीशुदा होने के बाद भी उसने खुद को अनमैरिड बताया. और अपनी पत्नी को बहन बताया. इस मामले में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी हुई है.
कर्नाटक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी का झांसा देकर 1.53 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
करीब दो साल पहले हुई थी मुलाकात
शिकायत के मुताबिक, मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर मार्च 2024 में आरोपी विजय की मुलाकात 29 साल की विक्टिम महिला से हुई है. विक्टिम विजय ने खुद को अमीर बिजनेसमैन बताया.
खुद को बताया करोड़ों की संपत्ति का मालिक
आरोपी ने विक्टिम महिला को बताया है कि वह एक बड़ी कंपनी चलाता है. दावा किया है कि उसके पास 715 करोड़ रुपये की संपत्ति है. विक्टिम महिला ने बताया कि आरोपी विजय ने उसको परिवार से भी मिलवाया. इसमें उनके पिता और पत्नी भी शामिल हैं, जिसे विजय ने अपनी बहन बताया.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










