
Skoda Kushaq: बेस वेरिएंट में ही सनरूफ...! Sierra-Creta को टक्कर, पेश हुई नई स्कोडा कुशाक
AajTak
Skoda Kushaq के नए फेसलिफ्ट मॉडल को आज पेश कर दिया गया है. इस एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे बेहतर बनाते हैं. ख़ास बात ये है कि, इसके बेस मॉडल से ही सनरूफ फीचर दिया जा रहा है. बाजार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra और Hyundai Creta जैसी कारों से है.
Skoda Kushaq facelift unveiled: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में आज अपनी नई कुशाक फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है. कीमतों के ऐलान से पहले सामने आई यह एसयूवी अब ज्यादा स्टाइलिश, ज्यादा फीचर-लोडेड और तकनीक के मामले में पहले से कहीं आगे नजर आती है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कुशाक हमेशा से मजबूत दावेदार रही है और अब यह नया अवतार इसे और बेहतर बनाता है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और हालिया लॉन्च टाटा सिएरा जैसे मॉडलों से है.
नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में स्कोडा की लेटेस्ट मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज साफ तौर पर देखने को मिलती है. सामने की तरफ स्लीक LED हेडलैंप, आईब्रो जैसी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और L-शेप सिग्नेचर दिए गए हैं, जिन्हें ग्रिल में लगी लाइट बार जोड़ती है. यह डिजाइन नई कोडियाक से इंस्पायर्ड है. नया बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे और दमदार लुक देते हैं. मोंटे कार्लो वेरिएंट में रेड स्ट्राइप वाली ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश और खास बैजिंग भी दी गई है, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.
साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन नए 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील्स इसे फ्रेश लुक देते हैं. पीछे की तरफ एलईडी लाइट बार के साथ स्कोडा लेटरिंग और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं. पीछे की तरफ 'SKODA' लोगो इल्यूमिनेटेड है, यानी इसमें लाइट जलती है. यह कार नए कलर ऑप्शन्स में पेश की जा रही है, जिनमें शिमला ग्रीन, ब्रिलियंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, चेरी रेड, डीप ब्लैक, लावा ब्लू और स्टील ग्रे शामिल हैं. इन नए रंगों के साथ कार का लुक और ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम नजर आता है.
नई कुशाक के साथ स्कोडा ने एक और शानदार प्रयोग किया है. कंपनी ने इस एसयूवी के वेरिएंट में ही इलेक्ट्रिक सनरूफ दे दिया है, जबकि टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन दिया जा रहा है. इस फीचर के साथ सनरूफ के शौकीनों के लिए ये एसयूवी और भी ख़ास हो गई है.
केबिन के अंदर कुशाक फेसलिफ्ट अब और ज्यादा प्रीमियम हो गई है. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है. ऑल-एलईडी लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, लेदरेट सीटें, वेंटिलेशन के साथ इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम इसे टेक-सेवी बनाते हैं.
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 104 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी 1.5 लीटर का ज्यादा दमदार 4 सिलेंडर टीएसआई इंजन का विकल्प भी दे रही है, जो 147 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










