
Sarkari Jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
AajTak
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती 2026 के तहत फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के कुल 350 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 3 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं. चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के कुल 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. बैंक ने इन पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 3 फरवरी 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के तहत दो तरह के पद भरे जाएंगे. फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसकी देशभर में 4,500 से अधिक शाखाएं हैं. बैंक ने बताया है कि उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2026 तक तय शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करना जरूरी होगा.
महत्वपूर्ण डेट्स ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026 ऑनलाइन परीक्षा (संभावित): फरवरी / मार्च 2026 साक्षात्कार (संभावित): बाद में घोषित होगा
रिक्तियों का विवरण

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










